Skip to main content

केंद्र की नौकरियों, शिक्षा संस्‍थाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण

केंद्र की नौकरियों और शिक्षण संस्‍थानों में प्रवेश के लिये 10 प्रतिशत आरक्षण सोमवार से लागू हो गया । सामान्‍य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को संविधान के 103वें संशोधन से आरक्षण दिया गया है। केंद्र ने इसे लागू करने के लिये सोमवार को एक अधिसूचना जारी की जो इसी दिन से प्रभावी भी हो गई ।